भारत में दूध बेचने और डेयरी का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए FSSAI Registration/License से जुड़ी जानकारी जानना बहुत जरूरी है। FSSAI ने 11 मार्च 2026 को दूध उत्पादकों और दूध विक्रेताओं के पंजीकरण को लेकर Advisory जारी की है।
अगर आप दूध बेचते हैं, दूध का कलेक्शन सेंटर चलाते हैं या डेयरी का व्यवसाय करते हैं, तो इस ब्लॉग में जानिए FSSAI Registration क्या है, किसे इसकी जरूरत है और ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जा सकता है।

1. FSSAI License क्या है?
FSSAI का पूरा नाम Food Safety and Standards Authority of India है। यह भारत में खाद्य सुरक्षा से संबंधित नियमों और मानकों की निगरानी करने वाली संस्था है।
FSSAI Registration या License खाद्य व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के लिए आवश्यक पंजीकरण या अनुमति है। दूध और दूध से बने उत्पादों का व्यवसाय करने वाले लोगों को अपने व्यवसाय की श्रेणी के अनुसार Registration या License लेना होता है।
2. दूध बेचने वालों के लिए FSSAI Registration क्यों जरूरी है?
FSSAI ने 11 मार्च 2026 की Advisory में स्पष्ट किया कि डेयरी सहकारी समिति के वे पंजीकृत सदस्य जो अपना पूरा दूध उसी समिति को देते हैं, उन्हें छोड़कर अन्य दूध उत्पादकों और दूध विक्रेताओं को लागू नियमों के अनुसार FSSAI Registration या License लेना जरूरी है।
इसलिए दूध विक्रेताओं और डेयरी संचालकों को अपने व्यवसाय की श्रेणी के अनुसार पंजीकरण करवाना चाहिए।
3. FSSA License किसे लेना चाहिए?
- दूध बेचने वाले Milk Vendors
- स्वयं दूध का उत्पादन करके बेचने वाले उत्पादक
- दूध कलेक्शन सेंटर
- दूध की प्रोसेसिंग करने वाली डेयरी यूनिट
- दूध और दूध से बने उत्पादों का कारोबार करने वाले व्यवसायी
ध्यान दें: व्यवसाय का प्रकार और लागू पात्रता के अनुसार Registration या State/Central License निर्धारित होता है।

4. FSSAI Registration और License की फीस कितनी है?
FSSAI के 1 अप्रैल 2026 से अपडेटेड Eligibility Criteria में Dairy Units के लिए निम्नलिखित श्रेणियाँ दी गई हैं:
| वार्षिक टर्नओवर | श्रेणी | फीस प्रति वर्ष |
|---|---|---|
| ₹1.5 करोड़ तक | Registration | ₹100 |
| ₹1.5 करोड़ से अधिक और ₹50 करोड़ तक | State License | ₹5,000 |
| ₹50 करोड़ से अधिक | Central License | ₹7,500 |
5. FSSAI License बनवाने के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए?
नोट: Petty Milkman और Milk Vendors के लिए अलग Registration प्रावधान भी दिया गया है। सही श्रेणी चुनने के लिए FoSCoS पोर्टल पर अपने व्यवसाय की पात्रता जरूर जाँचें।
आवेदन के दौरान व्यवसाय की श्रेणी के अनुसार दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।
आमतौर पर निम्नलिखित जानकारी तैयार रखें:
- आवेदक का पहचान प्रमाण
- मोबाइल नंबर और ईमेल
- व्यवसाय का पता
- व्यवसाय से संबंधित जानकारी
- व्यवसाय स्थल से संबंधित दस्तावेज
- लागू होने पर अतिरिक्त व्यवसाय या तकनीकी दस्तावेज
सटीक Document Checklist आवेदन के प्रकार के अनुसार FoSCoS पोर्टल पर देखें।
6. FSSAI License बनवाने की 4 आसान स्टेप्स
Step 1: नज़दीकी CSC सेंटर जाएं
अपने नज़दीकी अटल सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर दूध बेचने के लिए FSSAI Registration की जानकारी दें।
Step 2: जरूरी Documents जमा करें
आधार कार्ड, पहचान प्रमाण, फोटो और व्यवसाय के पते का प्रमाण दें।
Step 3: Online Form भरवाएं
ऑपरेटर से FoSCoS पोर्टल पर आवेदन करवाएं और आवेदन की रसीद जरूर लें।
Step 4: License प्राप्त करें
आवेदन की जाँच और मंजूरी के बाद Registration Certificate या License जारी होगा। इसकी कॉपी अपने पास रखें।
Tip: आवेदन का Status FoSCoS वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
नोट: CSC के माध्यम से आवेदन की सुविधा उपलब्धता पर निर्भर करती है।
7. FSSAI License Online कैसे Apply करें? (Step-by-Step)
FSSAI Registration या License के लिए ऑनलाइन आवेदन FoSCoS पोर्टल के माध्यम से किया जाता है।
Step 1: Official Website खोलें
सबसे पहले FoSCoS की आधिकारिक वेबसाइट खोलें:

Step 2: New License / Registration चुनें
वेबसाइट पर Apply for New License/Registration का विकल्प चुनें।

Step 3: अपने व्यवसाय का प्रकार चुनें |
यहाँ अपने डेयरी व्यवसाय के अनुसार सही विकल्प चुनें, जैसे दूध विक्रेता, दूध संग्रह केंद्र या डेयरी यूनिट।

Step 4: लाइसेंस का प्रकार चुनें
अपने व्यवसाय के वार्षिक टर्नओवर के अनुसार Registration, State License या Central License का विकल्प चुनें।

Step 5: Registration की जानकारी भरें |
यहाँ आवेदक और डेयरी व्यवसाय से जुड़ी जरूरी जानकारी भरें, ताकि Registration की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

Step 6: Application Fee जमा करें
लागू Registration या License की फीस का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
Step 7: Application Status Check करें
आवेदन जमा करने के बाद Application Reference Number की मदद से FoSCoS पोर्टल पर आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
Step 8: Registration Certificate / License प्राप्त करें
आवेदन की जाँच और स्वीकृति के बाद संबंधित Registration Certificate या License जारी किया जाता है।
8. FSSAI की Official Website और जरूरी Links
- FoSCoS Official Website: https://foscos.fssai.gov.in/
- New License / Registration: https://foscos.fssai.gov.in/apply-for-lic-and-reg
- User Manual: https://foscos.fssai.gov.in/user-manual
निष्कर्ष
अगर आप दूध बेचने, दूध का कलेक्शन करने या डेयरी व्यवसाय से जुड़े हैं, तो FSSAI Registration और License से संबंधित नियमों की जानकारी जरूर रखें। अपने व्यवसाय की सही श्रेणी चुनें और आधिकारिक FoSCoS पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें।
समय पर पंजीकरण करवाकर अपने डेयरी व्यवसाय को नियमों के अनुसार संचालित करें।
Disclaimer: यह ब्लॉग केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। Registration, License, फीस और पात्रता से संबंधित अंतिम जानकारी के लिए FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट और वर्तमान नियम देखें।
दूध का पूरा हिसाब रखें, Liter के साथ! Download LITER
